फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son shot at father over land distribution in Greater Noida s Dadri

ऐसी औलाद किसी की न हो: जमीन बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता पर की फायर, हाथ में लगी गोली, बाल-बाल बची जान

Thu, 16 Feb 2023 10:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Feb 2023 10:34 PM IST
सार

युवक पिता पर जमीन अपने नाम कराने के लिए काफी दिन से दबाव बना रहा था। लेकिन पिता ने जमीन का बैनामा करने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर मारने के लिए गोली चला दी।

विज्ञापन
son shot at father over land distribution in Greater Noida s Dadri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता पर हत्या के इरादे से गोली चला दी। बुजुर्ग पिता के हाथ में गोली और वह बाल-बाल बचे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज करके देर शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के समाधिपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं और उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा धर्मेंद्र गांव से बाहर अजायबपुर रेलवे स्टेशन पर रहता है। धर्मेंद्र अपने पिता राजेंद्र सिंह पर जमीन अपने नाम कराने के लिए काफी दिन से दबाव बना रहा था। लेकिन पिता ने जमीन का बैनामा करने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर वह गुरुवार सुबह गांव पहुंचा और गुस्से में पिता के पास पहुंचते ही जान से मारने के लिए गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चली तो बचाव करते हुए गोली उनके हाथ में जाकर लगी और वह घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पिता ने तमंचा पुलिस को दे दिया। पुलिस ने आरोपी को आसपास तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिल सका। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि आपसी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की घटनाएं
करीब छह माह पूर्व दादरी की दौलत राम कॉलोनी में श्रीपाल व उनकी पत्नी से उनके ही बेटों ने मकान का बैनामा अपने नाम कराने के लिए मारपीट की थी। बैनामा न करने पर घर से निकाल दिया था। माता-पिता ने रात घर से बाहर बिताई थी। इस मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई थी। इसी तरह तुलसी विहार कॉलोनी में दो बेटों ने मां के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। करीब 4 माह पूर्व गांव चिटहेरा में मां के साथ बेटा ने मारपीट कर घायल कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed