फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son robbed father of Rs 10 lakh by getting his friends to shoot him, three arrested

Delhi NCR News: बेटे ने ही दोस्तों से गोली चलवाकर पिता से लूट थे 10 लाख, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित कुंदन नगर में मंगलवार सुबह हुई थी वारदात, पिता ने ही सीसीटीवी फुटेज की पहचान
विज्ञापन

-आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा कैश और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद, मौज-मस्ती के लिए चाहिए थे पैसे
-बेटे को पता था कि पिता पैसे लेकर जाएंगे लक्ष्मी नगर, रच डाली लूट की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार की सुबह गोली चलाकर 10 लाख रुपये की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात किसी और ने नहीं बल्कि शिकायतकर्ता के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने 24 घंटे में लूट की इस सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठाकर बेटे समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान तवलीन उर्फ रेहत सिंह (21), बिहार निवासी मोहित कुमार तिवारी (22) और पंकज (22) के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए 10 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। मुख्य आरोपी तवलीन ने मौज मस्ती करने के लिए पिता को ही लूटने की साजिश रच डाली।
वारदात को अंजाम देने के लिए उसने पिता की ही प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले दो दोस्तों को तैयार किया। मोहित ने 45 हजार रुपये में बिहार के मुंगेर से पिस्टल का इंतजाम किया। वारदात के समय बेटा स्कूटी चला रहा था। इस बीच मोहित ने हवा में दो गोली चलाकर तवलीन के पिता की कार से बैग लूट लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10.55 बजे लक्ष्मी नगर के कुंदन नगर गली नंबर-3 से पुलिस को 10 लाख रुपये लूट की एक कॉल मिली। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम को मौके पर जितेंद्र सिंह नामक शख्स मिले। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ ढाका नगर, मुखर्जी नगर में रहते हैं। बुराड़ी में इनकी प्रिंटिंग प्रेस है। जितेंद्र ने कुंदन नगर में रहने वाले अपने दोस्त से 10 लाख रुपये उधार लिए हुए थे। मंगलवार को वह कार में सवार होकर दोस्त के रुपये लौटाने निकले थे। इस बीच गली नंबर-3, कुंदन नगर पहुंचने पर स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनको रोक लिया। स्कूटी के पीछे बैठे युवक ने हवा में दो राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद कार की सीट पर रखा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने ही सीसीटीवी फुटेज देखकर बेटे को पहचाना : लक्ष्मी नगर थाना प्रभारी अजीत कुमार झा व अन्यों ने बेहद बारीकी से करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इस बीच सीसीटीवी की जांच करते हुए टीम आनंद विहार बस अड्डे तक पहुंच गई। यहां पहुंचकर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अपना नकाब हटाया। फुटेज जितेंद्र को दिखाई। इसको देखते ही जितेंद्र ने फौरन अपने बेटे को पहचान लिया।

लखनऊ टोल प्लाजा से पकड़े गए दो आरोपी : पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोहित कुमार तिवारी और पंकज नामक आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी वारदात के बाद आनंद विहार आईएसबीटी से बस में सवार होकर बिहार के लिए निकल गए हैं। सूचना के बाद एक टीम को फौरन बिहार के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच टीम ने पीछा करते हुए लखनऊ टोल प्लाजा के पास से बस में दो आरोपी मोहित कुमार व पंकज को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article