{"_id":"5f2632328ebc3e63dc765896","slug":"son-of-suspended-deputy-jailer-arrested-for-threatening-to-blow-up-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बचाना चाहते हो तो जेल से तबादला करा लो, बड़ा कांड होने वाला है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बचाना चाहते हो तो जेल से तबादला करा लो, बड़ा कांड होने वाला है'
Sun, 02 Aug 2020 08:55 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 02 Aug 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंडसी जेल और पुलिसकर्मियों पर हमले की धमकी भरा ऑडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम सीआईए ने शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे निलंबित डिप्टी जेलर के बेटे रवि चौटाला को सिरसा के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। जेल में कैदियों को ड्रग्स व मोबाइल फोन सप्लाई मामले डिप्टी जेलर की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने 24 जुलाई को यह ऑडियो बनाया था, जिसे उसके दोस्तों ने वायरल कर दिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उसने मूल ऑडियो पहले ही डिलीट कर दिया था। मोबाइल को लैब में भेजकर डाटा जुटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डिप्टी जेलर धर्मवीर के जेल जाने के बाद शुक्रवार रात धमकी भरा ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें रवि आनंद उर्फ चौटाला (30) भोंडसी जेल में हमला कर बड़ा कांड करने की धमकी देता सुनाई दे रहा है।
उसने जेल अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी कि वे यहां से अपना तबादला करवा लें। आडियो सामने आने पर देर रात ही डिप्टी जेलर संजय कुमार ने पुलिस को शिकायत में कहा कि उनके पास व्हॉट्सएप पर एक ऑडियो संदेश आया, जिसमें आरोपी डिप्टी जेलर का बेटा रवि धमकी दे रहा था। रवि जेल परिसर में बने क्वार्टर में ही रहता था। इसलिए वह उसकी आवाज पहचानते हैं। ऑडियो में उसने कहा है कि भोंडसी जेल में उसके पिता धर्मबीर चौटाला की बेईज्जती की गई। इससे वह नाराज है।