फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   son killed mother on suspision of not getting his share in property

मकान में हिस्सा ना मिलने के शक में शराबी बेटे ने गला घोटकर बुजुर्ग मां की हत्या की

Fri, 06 Sep 2019 07:00 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 06 Sep 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
son killed mother on suspision of not getting his share in property
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया
ज्योति नगर इलाके में एक बेटे ने अपने नाबालिग पुत्र के साथ मिलकर 70 वर्षीय मां की गला घोटकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसकी मां मकान को उसके दो भाइयों के नाम कर देगी। परिवार वालों के शक जताने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में शामिल नाबालिग बेटे को भी पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतका की पहचान माया देवी के रूप में हुई है। माया देवी अपने तीन बेटों और उनके परिवार के साथ मीत नगर इलाके में रहती थी। तीनों बेटे मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर माया की दूसरी बहू ने अपने बेटे को दादी के पास खाना खाने के लिए पूछने भेजा। काफी आवाज लगाने पर जब दादी की ओर से कोई जवाब नहीं आया तो पोते ने यह बात अपनी मां को बताई।
विज्ञापन


उसके बाद बहू सास के पास आकर उसे हिलाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर महिला ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान परिवार वालों ने 55 वर्षीय बड़े बेटे और उसके नाबालिग बेटे पर शक जताया। उन लोगों ने बताया कि बड़ा बेटा नशे का आदी है और अकसर घर में लड़ाई झगड़ा करता था। उसकी आदतों की वजह से परिवार में उसकी किसी से भी नहीं बनती थी। इस वजह से वह काफी समय तक हाथरस के नगरिया गांव में रहा।

दूसरे बेटों से नजदीकी होने की वजह से वह अपनी मां से भी अकसर झगड़ा करता था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो आरोपी इनकार करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि मां उसे मकान में हिस्सा नहीं देगी।

वारदात के बाद घर में ही थे दोनों आरोपी

परिवार वालों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसका नाबालिग बेटा अपने घर में मौजूद थे। जब महिला की बहू ने शोर मचाया उस समय भी दोनों घर से बाहर नहीं निकले और न ही अस्पताल पहुंचे।


मकान में हिस्सा लेने के लिए कोर्ट में चल रहा है केस

पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि मकान में हिस्सा लेने के लिए बड़े बेटे ने कोर्ट में केस डाल दिया था। बात इतनी बिगड़ चुकी थी कि महिला ने गुस्से में आरोपी बेटे के घर के हिस्से की बिजली कटवा दी थी। इसी वजह से उसे डर था कि मां उसे मकान में हिस्सा नहीं देगी और पूरे मकान को उसके दो भाइयों के नाम कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed