फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son files mobile theft case against mother

Delhi NCR News: बेटे ने मां पर मोबाइल चोरी का केस दर्ज कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल।
जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी ही मां पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। न्यू कॉलोनी निवासी हितेश गर्ग 12 मार्च को इंग्लिश का पेपर देने स्कूल गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले उसने अपना मोबाइल स्कूटी की डिग्गी में रख दिया। पेपर खत्म होने के बाद जब वह बाहर आया तो मोबाइल गायब मिला। इसके बाद स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें उसकी मां चारू गर्ग स्कूटी की डिग्गी खोलकर मोबाइल निकालते हुए दिखाई दीं।


शिकायत मिलने के बाद हथीन गेट चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हितेश के पिता डॉ. मनीष गर्ग, जो हथीन सीएचसी में सीनियर मेडिकल ऑफिसर हैं, का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा है। बेटा अपने दादा के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार, पहले दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन सहमति नहीं बनने पर केस दर्ज किया गया। चौकी प्रभारी शेर सिंह तंवर ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed