फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son donated liver saved lives, had a different blood type.

अलग ब्लड ग्रुप के बावजूद लीवर देकर बचाई जान

Sun, 20 Dec 2015 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 20 Dec 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन
Son donated liver saved lives, had a different blood type.

आगरा निवासी एक परिवार के बेटे ने पिता को लीवर दान कर उनका जीवन बचाया है। नोएडा जेपी अस्पताल में लीवर प्रत्यारोपण हुआ है।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, प्रत्यारोपण मुश्किल था, क्योंकि पिता का ब्लड ग्रुप बेटे के ब्लड ग्रुप से भिन्न था। अस्पताल के सीनियर लीवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अभिदीप चौधरी ने बताया कि 26 साल के बेटे एरन ने 50 साल के पिता एंड्रिव को लीवर दान किया है। प्रत्यारोपण अक्तूबर में हुआ है।

मरीज लीवर सिरोसिस से पीड़ित था और उसे खून की उल्टियां हो रही थी। पिता का ब्लड ग्रुप ओ और बेटे का ग्रुप-ए था। इस प्रत्यारोपण में पहले मरीज का एक ब्लड टेस्ट किया गया, जिसमें उसके ब्लड में एंटीबॉडी की मात्रा का पता लगाया गया।
विज्ञापन


आगे की विधि में लीवर को स्वीकार नहीं करने वाले एंटीबॉडी को एक इंजेक्शन से कम किया जाता है। वहीं, एंड्रिव ने बताया कि वह मृत दिमाग के व्यक्ति का लीवर मिलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यहां के डॉक्टरों ने उम्मीद जगाई कि बिना ब्लड ग्रुप मैच किए भी सफल प्रत्यारोपण हो सकता है। वह आगरा में 550 बच्चों का चैरिटेबल स्कूल चलाते हैं, जिसमें उनका बेटा शिक्षक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed