{"_id":"67d83996ae534aab49093013","slug":"son-commits-suicide-after-his-father-forbade-him-from-drinking-alcohol-in-greater-noida-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: शराब पीकर घर पहुंचा बेटा तो पिता ने लगाई डांट, नाराज होकर चादर को बनाया फंदा; लटक कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: शराब पीकर घर पहुंचा बेटा तो पिता ने लगाई डांट, नाराज होकर चादर को बनाया फंदा; लटक कर दे दी जान
Mon, 17 Mar 2025 08:32 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 17 Mar 2025 08:32 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी गेट के सामने स्थित कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी थी। पिता ने उसे मना किया तो उसने यह कदम उठा लिा।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दादरी कोतवाली जारचा क्षेत्र में एनटीपीसी गेट के सामने स्थित कॉलोनी में पिता की डांट से नाराज होकर बेटे ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अरविंद कुमार एनटीपीसी गेट के सामने स्थित कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वो कैब चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। आरोप है कि 20 साल का उनका बड़ा बेटा ध्रुव शराब पीने का आदि था। रोजाना शराब पीकर घर आने पर परिजन परेशान थे। रविवार रात वो शराब पीकर घर पहुंचा तो पिता ने डांट दिया।
विज्ञापन
नाराज होकर उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान चादर से गले का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे की खिड़कियों से झांककर देखा तो वो फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन