फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son and wife saved Rajor's life by transplanting organ

दिल्लीः बेटे और पत्नी ने अंग प्रत्यारोपण कर बचाई राजोर की जान

Thu, 20 Jun 2019 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
Son and wife saved Rajor's life by transplanting organ
मैक्स अस्पताल
साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती एक मरीज को एक साथ दो अंगों का प्रत्यारोपण करना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार, मरीज को कई रोग होने के कारण लिवर और किडनी पूरी तरह खत्म हो चुके थे, जिनके लिए तत्काल प्रत्यारोपण की आवश्यकता थी। 
विज्ञापन


चूंकि, मरीज का बेटा और पत्नी दाता बनने के लिए तैयार हो गए थे। इसलिए डॉक्टरों ने बगैर समय गंवाए मरीज के लिवर और किडनी का प्रत्यारोपण किया। 54 वर्षीय मरीज के बेटे ने लिवर और पत्नी ने किडनी देकर उनकी जान बचाई है। 
विज्ञापन


अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि मुंबई निवासी राजोर रहमान की स्थिति काफी गंभीर थी। वे लंबे समय से मधुमेह ग्रस्त होने के अलावा लिवर और किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटापा, उच्च रक्तचाप के साथ भोजन नलिका को लेकर भी परेशानी थी। उनकी 46 वर्षीय पत्नी किश्व निषात ने किडनी और 25 वर्षीय बेटे शानूर रहमान ने लिवर दान किया है। डॉ. गुप्ता का कहना है कि प्रत्यारोपण के कुछ दिन तक निगरानी के बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल वे स्वस्थ्य हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed