फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Somnath bharti's mother express her wish before media

लिपिका की शिकायत के बाद अब सोमनाथ की मां ने खोली जुबान

Thu, 11 Jun 2015 03:41 PM IST
Updated Thu, 11 Jun 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
Somnath bharti's mother express her wish before media
लिपिका के मीडिया में बयान देने और अपने पति व आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग में शिकायत के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भारतीयय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय समर्थकों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए।
विज्ञापन


उनकी मांग है कि अन्य राजनीतिक दलों को नैतिकता की दुहाई देने वाले केजरीवाल को इस मामले के सामने आने के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए।

अब सोमनाथ की मां ने खोली जुबान

Somnath bharti's mother express her wish before media

प्रदर्शन के दौरान ही सोमनाथ भारती केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंचे। उनकी गाड़ी को प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने घेर लिया और काले झंडे दिखाए। इस बची सोमनाथ ने सीएम से मिलकर अपना पक्ष रखा।

बता दें कि बुधवार को सोमनाथ की पत्नी लिपिका भारती ने दिल्ली महिला आयोग में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की ‌शिकायत की थी। इसका जवाब देने के लिए आयोग ने सोमनाथ को 26 जून तक समय देते हुए नोटिस जारी किया है।

इस बीच पूरे मामले में सोमनाथ भारती की मां भी सामने आईं हैं और उन्होंने भी इस मामले पर अपनी राय जाहिर की है। हालांकि खुद पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए सोमनाथ भारती पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पत्नी चाहती हैं कि वह अपनी मां को छोड़ दें।

सोमनाथ के खिलाफ पुलिस में शिकायत संभ्‍ाव

Somnath bharti's mother express her wish before media

सोमनाथ ने कहा कि उनकी मां बूढ़ी हो चुकी हैं ऐसे में उनको अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। हालांकि सोमनाथ की मां ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिकिया देते हुए कहा कि वह अपने बेटे और उनके परिवार को खुश देखना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि वह शुरु से ही इस मामले से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने कभी भी सोमनाथ या उनकी पत्नी पर दबाव नहीं डाला कि वह उनके साथ रहें या उनसे दूर रहें।

इस बीच दिल्ली के पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लिपिका को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है।

संभावना व्यक्‍त की जा रही है कि सोमनाथ भारती को महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी लिपिका आज किसी भी वक्त अपने पति की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed