फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   soha ali khan licence issue file missing from record

सोहा अली को कैसे मिला बंदूक का लाईसेंस जब जांच करने पहुंची टीम तो गायब मिली फाईल

Tue, 02 May 2017 09:49 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 02 May 2017 09:49 AM IST
सार

लाईसेंस मामले में सोहा अली फिर घिरी
- लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर जांच के दिए आदेश
- अतिरिक्त उपायुक्त की जांच के बाद बंद थी फाईल
- उपायुक्त कार्यालय से सोहा अली प्रकरण की फाईल गायब

विज्ञापन
soha ali khan licence issue file missing from record
- फोटो : getty images

विस्तार

कम आयु में लाईसेंसी हथियार रखने के मामले में फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान एक बार फिर घिर गई हैं। हरियाण के लोकायुक्त ने पुलिस आयुक्त को आदेश दिया है कि वह उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें।

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2005 सोहा अली के नाम पर गुरुग्राम के उपायुक्त  ने एक शस्त्र लाईसेंस जारी किया था। जिसे रखने का अधिकार उन्होंने नवाब पटौदी को दे रखा था। नवाब पटौदी झज्जर में हिरण का शिकार करने के आरोपी थी।
विज्ञापन


उस दौरान जांच में मामला सामने आया था। अलग-अलग संगठनों की ओर से उठाई गई आवाज पर उपायुक्त ने मामले की जांच मजिस्ट्रेटिव अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त अभय सिंह से कराई थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि लाईसेंस जारी होने में विभागीय लोगों की लापरवाही नहीं पायी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय से सोहा अली की फाईल गायब

soha ali khan licence issue file missing from record

जिसके बाद फाईल बंद हो गई थी। दो दिन पहले लोकायुक्त हरियाणा की ओर से वन्य जीव समर्थक नरेश काद्यान की शिकायत पर पुलिस आयुक्त को मामला दर्ज करने का आदेया दिया है। जिसकी प्रति उन्होंने उपायुक्त गुरुग्राम, सिटी मजिस्ट्रेट, पटौदी थाना प्रभारी को भी भेजी है। लोकायुक्त क आदेश मिलने के बाद कमिश्नरी में हड़कंप है। वह सोहा अली पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। 

पुलिस को अब तक की जांच में पता चला है कि जिस समय का यह मामला है। उस समय लाईसेंस बनाने का अधिकार उपायुक्त के पास होता है। उपायुक्त कार्यालय में यह फाईल गायब बजायी जा रही है। पुलिस इस मामले से जुड़ी फाईल के लिए झज्जर पुलिस व पर्यावरण कोर्ट से जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी। 

बिना प्रशासनिक लोगों की मिली भगत से कम आयु में किसी को लाईसेंस जारी नहीं किया जा सकता है। लोकायुक्त के आदेश के बाद पुलिस मामला दर्ज कर दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।-नरेश काद्यान अध्यक्ष पीपल फार एनिमल संस्था(शिकायत कर्ता)। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed