फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Software engineer killed in rail Vihar

रेल विहार में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या

Mon, 10 Mar 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
अमर उजाला, इंदिरापुरम Updated Mon, 10 Mar 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
Software engineer killed in rail Vihar
नीतिखंड स्थित रेल विहार स्थित फ्लैट में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सिर में कई वार कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव बेडरूम के फर्श पर पड़ा मिला। शुरुआती जांच में शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व ही गृहक्लेश में इंजीनियर की पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस को पत्नी या किसी नजदीकी पर ही हत्या करने का शक है।

मूलरूप से आंध्रप्रदेश के रहने वाले नोएडा की एनआईआईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सीएच दयाकर रेल विहार के फ्लैट संख्या डी-4/9 में पत्नी विशाली और आठ साल की बेटी लक्ष्मी के साथ रहते थे।
विज्ञापन


पिछले बृहस्पतिवार को दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। पत्नी नाराज होकर बेटी को लेकर हैदराबाद के पास स्थित मायके औरंगा चली गई थी। वह वे रविवार को अपने पिता वैंकट नारायणा के साथ लौटीं तो फ्लैट के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेडरूम में उसके पति का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था। उनके सिर पर भारी चीज से कई वार किए गए थे। हालांकि खून गया था। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना लग रहा है।

सीओ इंदिरापुरम रणविजय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का है और किसी जानकार का हाथ लग रहा है। पत्नी ने घर में किसी प्रकार की लूटपाट से इंकार किया है।

पड़ोसियों ने सुनी हथौड़े की आवाज
पुलिस के अनुसार पड़ोस के एक युवक ने बृहस्पतिवार रात को उनके फ्लैट से हथौड़े के फर्श पर वार की आवाजें सुनी थीं। सोसायटी के गार्ड ने भी उनके घर में जाकर पूछताछ की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।


पड़ोसियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। उधर, पुलिस मामले में पत्नी को भी शक के दायरे में रख रही है। क्योंकि पत्नी अपनी तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी को हैदराबाद छोड़ आई है।

जबकि उसकी अभी परीक्षाएं चल रही हैं। सिक्योरिटी के अनुसार पत्नी बृहस्पतिवार रात को मुख्य द्वार से सोसायटी से बाहर नहीं निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed