{"_id":"fa8d01594528dc04eb72b17fce5461e2","slug":"social-organisation-self-build-bus-queue-shelter","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम लापरवाह तो खुद ही बनाया बस क्यू शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम लापरवाह तो खुद ही बनाया बस क्यू शेल्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 14 Jul 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में तेज धूप और गर्मी में बसों का इंतजार करते लोगों की परेशानी से नगर निगम को भले ही कोई इत्तेफाक न हो, लेकिन स्वयंसेवी संस्था ने इसे संज्ञान में लिया है। संस्था ने अपने खर्चे पर सेक्टर 9ए में बस क्यू शेल्टर का निर्माण करा दिया।
विज्ञापन
संस्था का कहना है कि दूसरे हिस्सों में संस्था क्यू शेल्टर बनाने की तैयारी कर रही है। सेक्टर 9ए के ईएसआई हॉस्पिटल के पास रविवार को इस बस शेल्टर को जनता के लिए शुरू कर दिया। इससे अब सेक्टर और आसपास के गांवों के हजारों लोगों को हुड्डा सिटी सेंटर तक पहुंचने के लिए बस मिल सकेगी।
विज्ञापन
परिवर्तन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश दौलताबाद ने इसकी शुरुआत की। उद्घाटन मौके पर राकेश दौलताबाद ने जिला प्रशासन पर आरोप जड़ा कि लोगों की समस्याओं को जब जिला प्रशासन ने हल नहीं किया तो उनकी संस्था परिवर्तन संघ को इसके लिए आगे आना पड़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन साल से यहां के हजारों लोग ऑटो रिक्शा और निजी वाहनों से ही हुड्डा सिटी सेंटर तक पहुंच सकते थे। हालांकि रोडवेज ने सिटी बसें चलाई हुई हैं, लेकिन बस शेल्टर नहीं होने के कारण ना तो ये बसें यहां रुकती थी और न ही लोगों को पता था कि किस स्थान पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करें।
राकेश के मुताबिक लोगों की इस समस्याओं को देखते हुए कई बार जिला प्रशासन व रोडवेज से यहां ईएसआई अस्पताल के सामने बस शेल्टर बनाने का आग्रह किया गया, लेकिन इस तरफ जिला प्रशासन और रोडवेज ने कोई ध्यान नहीं दिया तो परिवर्तन संघ ने अपने खर्च पर बस शेल्टर का निर्माण कराया है।