फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'So I will save in mistakes you will work sincerely'

'काम करो गलतियां होंगी तो मैं बचाऊंगा'

Sat, 28 Feb 2015 07:21 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
'So I will save in mistakes you will work sincerely'

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव के विदाई और सीएम के स्वागत समारोह में दिल्ली सरकार के कर्मचारी-अधिकारियों से कहा जो काम करता है, गलती उससे होती है।

विज्ञापन


साफ नीयत से काम करो, गलती पर कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन बेईमानी नहीं करेंगे। मैं आपको बचाने केलिए चट्टान की तरह आपके पीछे खड़ा मिलूंगा।

उन्होंने कहा कि 99 फीसदी लोग ईमानदार हैं, चंद गंदी मछलियां तालाब गंदा करती हैं। ऐसे लोगों को कानून देखेगा। सिस्टम में दिक्कतें कहां हैं, क्या बदलाव जरूरी है। इस पर सुझाव सीलबंद लिफाफे में थ्रू चैनल तोड़कर दे सकते हैं।

विज्ञापन

परेशानी हो तो छोटा भाई समझकर आ जाइएगा

'So I will save in mistakes you will work sincerely'

दिल्ली सचिवालय के बाहर गवर्नमेंट ऑफ एनसीटी एंप्लाई एसोसिएशन की तरफ से मुख्य सचिव डीएम स्पोलिया के विदाई और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व कैबिनेट का स्वागत कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया था।

उसमें मुख्यमंत्री ने इमोशनल भाषण में कहा इतना बड़ा बहुमत भगवान की तरफ से बड़े काम कराने की तरफ इशारा है। जनता की बड़ी उम्मीदें मैं पूरी नहीं कर सकता, सरकारी कर्मी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने सरकार का मुखिया होने के नाते मेरा काम आप सब लोगों को खुश रखना है। आपकी निजी जिंदगी या प्राफेशनल जिंदगी में कोई परेशानी हो तो छोटा भाई समझकर कभी भी आ जाइएगा। सिस्टम की वजह से कई कई केस लादे गए हैं, वो वापस होंगे।

जनता की खुशी है आपकी जिम्मेदारी

'So I will save in mistakes you will work sincerely'

आपकी दिक्कतें दूर करना मेरा फर्ज है लेकिन जनता को खुश रखना आपकी जिम्मेदारी है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुख्य सचिव डीएम स्पोलिया के अनुभव का लाभ लेने की बात कही।

साथ ही कहा भगवान करे आपके घर पहुंचने के साथ पेंशन लग जाए। विभाग में चक्कर न लगाने पड़ें। रिश्वत न देनी पड़े। वहीं मुख्य सचिव डीएम स्पोलिया ने मिले सम्मान पर भावुक होकर बस धन्यवाद कहा।

भावुक हो हाथ जोड़कर कुछ देर खड़े रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को शेर का स्मृति चिह्न, मनीष सिसोदिया और डीएम स्पोलिया को शंख का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, उमेश बत्रा, दीपक भारद्वाज ने भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed