घर से जूते पहन कर निकलिए तो होगा मोबाइल चार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कोई कहे कि आप जूता पहनकर चलें और आपके मोबाइल की बैटरी चार्ज हो जाएगी। यह बात थोड़ी अटपटी लगेगी, लेकिन झारखंड की राजधानी रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने ऐसा किया।
वह जो गुड़गांव सेक्टर-10 स्थित ब्ल्यू बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने आए है। छात्रों और शिक्षकों के बीच यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
दसवीं कक्षा का छात्र उदेश और उत्कर्ष ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जूते का मोबाइल चार्जर मॉडल तैयार किया है। खास बात यह है कि इस मॉडल को तैयार करने में महज 100 रुपये ही खर्च आया है।
तो इस तरह हो जाएगा मोबाइल चार्ज
यह मॉडल प्रिंसिपल ऑफ एनर्जी पर काम करता है, जिसमें मांसपेशी ऊर्जा को इलेक्ट्रिक ऊर्जा में बदलता है। छात्रों का दावा है कि इसमें उत्पन्न ऊर्जा व्यर्थ नहीं होती, बल्कि अपना स्थान बदलती रहती है।
यह मॉडल सामान्य समय में ही मोबाइल को रिचार्ज कर देता है। दो महीने के मशक्कत के बाद यह तैयार किया। छात्र उदेश और उत्कर्ष ने बताया कि जूते के नीचे एक स्प्रिंग लगाया गया है।
इसके अलावा जूते के पीछे के हिस्से में छोटा सा अल्टरनेटर, कैपेस्टर, डायोड और गियर सेट तथा मोबाइल की चार्जर केबल लगाई गई है।