{"_id":"69cfb7021d639fdaac0bcac1","slug":"sneha-and-mahesh-hooda-of-ip-university-won-silver-medals-at-the-national-level-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130682-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आईपी यूनिवर्सिटी की स्नेहा और महेश हुड्डा ने नेशनल लेवल पर जीते सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आईपी यूनिवर्सिटी की स्नेहा और महेश हुड्डा ने नेशनल लेवल पर जीते सिल्वर मेडल
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय के लिए खेल के मैदान से दोहरी खुशखबरी आई है। विश्वविद्यालय की छात्रा स्नेहा और खेल अधिकारी महेश कुमार हुड्डा ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है।
छात्रा स्नेहा ने पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय महिला पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रजत पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन देश भगत विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था। वहीं, विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी महेश कुमार हुड्डा ने कुरुक्षेत्र में आयोजित '54वीं सीनियर पुरुष नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप' में दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता। कुलपति प्रोफेसर महेश वर्मा और स्टूडेंट्स वेलफेयर निदेशक प्रोफेसर मीनू कपूर ने दोनों विजेताओं की इस शानदार उपलब्धि की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो