{"_id":"0f89ad8cc8c26148387b482236499c3c","slug":"snapdeal-now-shake-market-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्नैपडील के धमाके से हिला बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्नैपडील के धमाके से हिला बाजार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Nov 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन कंपनी फ्लिपकार्ट की बंपर धमाका सेल के बाद स्नैपडील ने मंगलवार को प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट देकर मार्केट में हलचल मना दी। कंपनी ने घंटे के हिसाब से प्रोडक्ट की सेल की।
विज्ञापन
साइबर कैफे में बैठकर लोगों ने स्नैपडील की वेबसाइट पर अपने ऑर्डर बुक कराए। सबसे ज्यादा मोबाइल, आईफोन और फर्नीचर की बिक्री हुई। इधर ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ व्यापारी एकजुट होकर आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन कंपनियों ने धीरे-धीरे मार्केट पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। दिवाली से पहले फ्लिपकार्ट कंपनी ने प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट देकर पूरे बाजार में हलचल मचा दी थी।
विज्ञापन
कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, मोबाइल, रेडीमेड गारमेंट के बाजार पर बुरा असर पड़ा। विक्रेताओं की दिवाली भी खास नहीं रही। शोरूम खुले थे पर मार्केट से ग्राहक नदारद थे।
अब स्नैपडील ने ऐसा ही धमाका किया है। जानकारों की मानें तो काफी संख्या में लोगों ने कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन परचेजिंग की।
हर घंटे के हिसाब से बिके प्रोडक्ट : स्नैपडील कंपनी ने घंटे के हिसाब से अलग-अलग प्रोडक्ट की बिक्री की। इसमें मोबाइल, लैपटॉप, कैमरे, रेडीमेड गारमेंट, बैग, होम फरनिशिंग, किचन के आइटम, फर्नीचर आदि प्रोडक्ट बेचे गए।
डिस्कांउट भी अच्छा दिया गया। प्रोडक्ट पर 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई। कंपनी की बंपर सेल में सबसे ज्यादा 26800 का नेक्सस मोबाइल 19900 रुपये में दिया गया।
जबकि 44 हजार का आईफोन 31500 रुपये में मिला। जूते में 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट था। वहीं फर्नीचर के रेट में भी 10 से 25 हजार रुपये तक का फर्क था।