{"_id":"5eb0766b8ebc3e90a55e4825","slug":"smuggling-of-alcohol-in-water-tanker-delhi-police-arrested-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंकर में शराब की तस्करी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 144 बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टैंकर में शराब की तस्करी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 144 बोतलें
Tue, 05 May 2020 01:39 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
इसी टैंकर में बरामद हुईं शराब की बोतलें
- फोटो : amar ujala
पानी के टैंकर में छिपाकर शराब की तस्करी करने वाले एक ड्राइवर और उसके नाबालिग हेल्पर को मोहन गार्डन थाना पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने शराब की 144 बोतलें बरामद की हैं, जिसे वह बहादुरगढ़ से ला रहे थे और दिल्ली में बेचनी थीं।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बताया गया था कि ट्रक चालक दिहाड़ी मजदूरों को ट्रक में छिपाकर दिल्ली से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसको लेकर पुलिसकर्मियों को वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
2 मई को नजफगढ़ रोड पर तलाशी अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले पानी के टैंकर को रोका गया था। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने टैंकर की जांच की, जिसमें शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने ड्राइवर टिकरीकलां निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके नाबालिग हेल्पर को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन