फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   smugglers attack on police team

पशु तस्करों ने किया पुलिस पर पथराव

Thu, 17 Apr 2014 11:25 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 17 Apr 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
smugglers attack on police team

सेक्टर 4-5 के चौक पर बुधवार रात को पशु चुराने की नीयत से घूम रहे तस्करों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें बिना पशु लिए ही भागना पड़ा। पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा किया, लेकिन पकड़ने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना एसजीएम नगर पुलिस को बुधवार रात को सूचना मिली थी कि सेक्टर 4-5 के चौक पर कुछ लोग महिंद्रा पिकअप गाड़ी में पशु चुराने की नीयत से घूम रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने सभी थानों पर अलर्ट भिजवा दिया। पुलिस की एक टीम तस्करों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही तस्करों ने उनकी गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी बचने के लिए गाड़ी के पीछे छिप गए। अंत में तस्करों को बिना पशु लिए वापस भागना पड़ा। हालांकि पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा किया, लेकिन पकड़े नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावों पर सवालिया निशान
पुलिस द्वारा दावा किया जाता रहा है कि पशु तस्करों से निपटने के लिए उनके पास पूरे इंतजाम हैं। ऐसे में तस्कर शहर में किसी वारदात को अंजाम नहीं दे सकते, लेकिन आए दिन पशु तस्करों द्वारा शहर में दी जाने वाली दस्तक ने पुलिस के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है। इससे पहले भी ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में फरवरी में पशु तस्करों ने पुलिस पर हमला किया था, लेकिन लोगों की बहादुरी के कारण तस्करों को भागना पड़ा।


युवक को गंवानी पड़ी जान
जनवरी में पशु तस्करों के कारण सीही गांव के एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। वह पशु को छुड़ाने के लिए उनके पीछे भागा था, तभी तस्करों ने युवक को गोली मार दी थी। डीसीपी (क्राइम) देवेंद्र यादव के अनुसार, पशु तस्करों से निपटने में पुलिस पूरी तरह से सफल रही है। इसके लिए अलग से दस्ता भी बनाया गया है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed