{"_id":"6419ba99718692749104a530","slug":"smuggler-arrested-for-selling-heroin-by-taking-consignment-from-female-supplier-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: महिला सप्लायर से खेप लेकर हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, दस लाख की 20 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: महिला सप्लायर से खेप लेकर हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, दस लाख की 20 ग्राम हेरोइन बरामद
Tue, 21 Mar 2023 07:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Mar 2023 07:39 PM IST
सार
पूछताछ में उसने बताया कि वह इंद्रपुरी में रहने वाली एक महिला से हेरोइन खरीदने के बाद उसे बेचता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी करीब छह माह से इस धंधे से जुड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला सप्लायर से हेरोइन की खेप लेकर बेचने वाले एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी गई है। तस्कर से पूछताछ कर पुलिस महिला सप्लायर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है। आरोपी की पहचान ककरौला निवासी संदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक सुभाष चंद्र को जानकारी मिली कि संदेश नाम के युवक हेरोइन तस्करी में लिप्त है। पुलिस ने उस पर निगरानी बढ़ा दी। पुलिस को पता चला कि 15 मार्च को आरोपी हेरोइन की खेप लेकर नजफगढ़-उत्तम नगर रोड पर आने वाला है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घेराबंदी कर उसे इंदिरा पार्क के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह इंद्रपुरी में रहने वाली एक महिला से हेरोइन खरीदने के बाद उसे बेचता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी करीब छह माह से इस धंधे से जुड़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हेरोइन की सप्लाई करने वाली महिला की पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन