फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smart City race will become the smart street lights.

स्मार्ट सिटी की दौड़ के चलते स्मार्ट बनेंगी स्ट्रीट लाइट

Tue, 13 Oct 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
Smart City race will become the smart street lights.

स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल आद्योगिक नगरी में हुडा के इलाके में जलने वाली स्ट्रीट लाइटें स्मार्ट बनाई जाएंगी। अंधेरा होते ही यह लाइटें जल उठेंगी और सूरज निकलने के साथ ही बुझेंगी। हुडा स्ट्रीट लाइटों को इंटरनेट आधारित नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटों के दिन में जलने और रात में बुझे रहने की शिकायतें आम हैं। इससे एक ओर तो बिजली बर्बाद होती है और जहां जरूरत होती हैं वहां उपलब्ध नहीं होती।
विज्ञापन


इस समस्या से निपटने के लिए हुडा ने स्ट्रीट लाइट को नेटवर्क से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इंटरनेट के जरिए सभी स्ट्रीट लाइटें हुडा कार्यालय से जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय जो स्ट्रीट बंद होगी इसकी जानकारी कार्यालय में ही मिल जाएगी। दूसरी तरफ दिन में जलने वाली लाइटों की भी जानकारी मिलेगी। स्ट्रीट लाइट के जलने या बुझे होने की ऑनलाइन जानकारी आते ही उसे फौरन दुरुस्त कराया जा सकेगी।

इसकी शुरुआत हुडा सेक्टर 12 और बाईपास रोड की स्ट्रीट लाइट को नेटवर्क से जोड़ने के साथ करेगी। हुडा सूत्रों के  मुताबिक अगले सप्ताह से सेक्टर 12-15 डिवाइडिंग रोड की स्ट्रीट लाइटों को इंटरनेट से जोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इस काम पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च होंगे। बाईपास रोड पर कई जगहों पर बिजली के मीटर खराब हैं, जिनकी वजह से अभी तक यह काम शुरू नहीं हो पाया है। अब हूडा अगले सप्ताह से इस काम को शुरू करने जा रहा है।


हूडा ईएक्सईएन अश्विनी गौड़ ने बताया कि  स्ट्रीट लाइटों को नेटवर्क से जोड़ने का काम सौंपा गया है। शुरुआत में  सेक्टर 12-15 डिवाइडिंग रोड की लाइटों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा इसके बाद बाईपास रोड की स्ट्रीट लाइटों का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed