{"_id":"47d82f90b29edeaa29c45f0a5e3e1474","slug":"smart-city-cng-is-now-included-in-the-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के प्लान में अब सीएनजी शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के प्लान में अब सीएनजी शामिल
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के प्लान में सीएनजी और पीएनजी को भी शामिल किया जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने हाल ही में एक पत्र जारी कर इसे प्लान में प्रमुखता से शामिल करने को कहा है ताकि लोगों के घरों तक गैस आसानी से पहुंच सके।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम नगर निगम अधिकारियों की अड़ानी ग्रुप के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। इसमें निगम ने कंपनी से शहर का पूरा डेटा तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
इसमें कहां तक पीएनजी की पाइप लाइनें बिछाई जा चुकी हैं? कितने घरों तक गैस की आपूर्ति हो रही है? इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद निगम स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव में इसका प्रावधान रखेगा।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहरी विकास मंत्रालय की ओर से बनाई गई गाइड लाइन में पहले सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) व पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) का प्रावधान नहीं था।
बाद में मंत्रालय ने उनकी उपयोगिता को देखते हुए गाइड लाइन में इसे भी जोड़ दिया। नगर निगम एसई डीआर भास्कर ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बनाए जाने वाले प्रस्ताव में पीएनजी व सीएनजी का प्रावधान भी किया जाएगा।
निगम पूरे शहर का प्लान तैयार करेगा ताकि हर एक सेक्टर में पीएनजी की पाइप लाइन पहुंचाई जा सके।