फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smallest woman will launch biggest book in faridabad

सबसे ऊंची पुस्तक का विमोचन करेगी सबसे छोटी महिला

Thu, 27 Aug 2015 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 27 Aug 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
Smallest woman will launch biggest book in faridabad

फरीदाबाद के नाम एक और रिकॉर्ड बनने जा रहा है। दुनिया के सबसे ऊंचे तिरंगे के बाद शहर दुनिया की सबसे बड़ी पुस्तक बनाने का रिकॉर्ड कायम करने जा रहा है।

विज्ञापन


संत तरुण सागर महाराज की इस पुस्तक का विमोचन 30 अगस्त को सेक्टर-16 में किया जाएगा। 33 फिट ऊंची और 22 फिट चौड़ी इस पुस्तक के डेमो का विमोचन दुनिया की सबसे छोटी महिला के हाथों कराया जाएगा।
विज्ञापन


जैन मुनि तरुण सागर महाराज अपने कड़वे प्रवचनों के लिए जाने जाते हैं। वे इन दिनों फरीदाबाद में चतुर्मास प्रवास पर हैं। उनकी ‘कड़वे प्रवचन’ नामक पुस्तक खासी चर्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तक के भाग-8 के विमोचन की जानकारी खुद जैन मुनि ने दी। उन्होंने बताया कि इसका विमोचन देश के 115 शहरों के साथ ही अमेरिका, आस्ट्रेलिया, लंदन, दुबई, नेपाल, सिंगापुर सहित 15 देशों में भी किया जाएगा।

लेकिन एनसीआर के फरीदाबाद में इसका मुख्य आयोजन कर नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। 33 फिट ऊंची पुस्तक को बनाने के लिए महाराष्ट्र के नासिक से कारीगरों की टीम बुलाई गई है। इसको बनाने का काम 22 अगस्त को शुरू किया गया जो 28 तक पूरा हो जाएगा।

इस पुस्तक का वजन तकरीबन दो टन है। सबसे खास बात यह है कि इसका विमोचन करने के लिए दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे को नागपुर से बुलाया गया है। 22 वर्षीय इस महिला का कद 20 इंच बताया जाता है और वजन महज चार किलो है।


तरुण सागर महाराज ने बताया कि  14 भाषाओं में इस पुस्तक को लिखा गया है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 16 हजार प्रतियां बुक हो चुकी हैं।

चतुर्मास समिति के प्रवक्ता विनोद प्रकाश ने बताया कि दुनिया की सबसे ऊंची पुस्तक के विमोचन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए टीम फरीदाबाद पहुंचेगी।

विमोचन समारोह में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह और कृष्णपाल गुर्जर सहित जिले के तमाम जाने-माने लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed