{"_id":"6ade04a19740bf23c90308e2","slug":"buses-on-highways-must-stay-in-the-left-lane-picking-up-or-dropping-off-passengers-in-the-middle-of-the-road-is-prohibited-delhi-ncr-news-c-24-1-gur1002-105401-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हाईवे पर बाईं लेन में ही चलेंगी बसें, बीच सड़क यात्रियों को उतारने-चढ़ाने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हाईवे पर बाईं लेन में ही चलेंगी बसें, बीच सड़क यात्रियों को उतारने-चढ़ाने पर रोक
विज्ञापन
- यातायात पुलिस ने बस चालकों और संचालकों के साथ की बैठक, लेन अनुशासन का पालन करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर की सड़कों और हाईवे पर अब बस चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने बस चालकों को निर्धारित बाईं लेन में ही बस चलाने और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर उतारने-चढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बीच सड़क बस रोककर यात्रियों को बैठाने और उतारने से बचने को कहा गया है। रविवार को यातायात पुलिस ने बस मालिकों और चालकों के साथ बैठक कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।
बैठक में स्पष्ट किया कि हाईवे और शहर की प्रमुख सड़कों पर बसों के अनावश्यक रूप से लेन बदलने से दूसरे वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार यात्रियों को बैठाने के लिए बसें ऐसी जगह रोक दी जाती हैं, जहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। इससे पीछे आने वाले वाहनों की रफ्तार थम जाती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए बस चालकों को निर्धारित लेन में चलने और सुरक्षित स्थान पर ही यात्रियों को उतारने-चढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ने बस मालिकों और संचालकों को भी अपने चालकों की जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा है। उन्हें चालकों को लेन अनुशासन और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति नियमित रूप से जागरूक करने को कहा गया है। सड़क किनारे अनधिकृत स्थानों पर बसें खड़ी करने से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।