{"_id":"6ade05105a29e056210f73d5","slug":"a-tulip-garden-even-larger-than-the-one-at-shanti-path-will-be-developed-in-nehru-park-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160673-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नेहरू पार्क में बनेगा शांति पथ से भी बड़ा ट्यूलिप गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नेहरू पार्क में बनेगा शांति पथ से भी बड़ा ट्यूलिप गार्डन
विज्ञापन
सालभर खिलेंगे मौसमी फूल, पार्किंग से लेकर ड्रोन फोटोग्राफी और संगीत तक की सुविधाएं विकसित करेगा एनडीएमसी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नेहरू पार्क को फूलों के बड़े आकर्षण के रूप में विकसित करने की तैयारी है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) यहां शांति पथ से भी बड़ा ट्यूलिप गार्डन बनाने जा रही है। खास बात यह है कि इस गार्डन में ट्यूलिप की बहार केवल 20-25 दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे साल मौसमी फूलों से परिसर को सजाने की योजना है। इसके साथ ही यहां पार्किंग, परिवार के साथ समय बिताने, ड्रोन फोटोग्राफी और संगीत जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है।
एनडीएमसी ने नेहरू पार्क में नए ट्यूलिप गार्डन के लिए जगह चिह्नित कर ली है और स्थल तैयार करने का काम शुरू हो गया है। योजना के तहत यहां पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था होगी, ताकि लोग बिना यातायात और वाहन खड़ा करने की चिंता के फूलों का आनंद ले सकें। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों और ड्रोन फोटोग्राफी जैसी सुविधाओं के जरिये इसे परिवारों के साथ समय बिताने के लिए भी आकर्षक बनाया जाएगा।
‘वैली ऑफ फ्लाॅवर्स’ बनाने की तैयारी
ट्यूलिप के फूल साल में महज 20 से 25 दिन खिलते हैं। ऐसे में नेहरू पार्क के गार्डन को पूरे साल आकर्षक बनाए रखने के लिए अलग-अलग मौसम में खिलने वाले फूल लगाने की योजना है। एनडीएमसी इसे ‘वैली ऑफ फ्लाॅवर्स’ यानी फूलों की घाटी के रूप में विकसित करना चाहती है, ताकि फूलों की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए लोगों को किसी एक मौसम का इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
शांति पथ पर भी जारी रहेगी ट्यूलिप की बहार
फिलहाल शांति पथ पर ट्यूलिप खिलने के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त पार्किंग नहीं होने से जाम और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग की समस्या सामने आती है। नेहरू पार्क में नया गार्डन विकसित होने से लोगों को एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। शांति पथ पर ट्यूलिप की सजावट पहले की तरह जारी रहेगी।