{"_id":"5f7c9561ca3ea5208ec89fc84052d9df","slug":"slums-are-developing-on-government-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन पर बसाई जा रही हैं झुग्गियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन पर बसाई जा रही हैं झुग्गियां
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 23 Jul 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में सरकारी जमीन पर झुग्गियां बसाई जा रही हैं। सेक्टर-50 में तकरीबन 20 झुग्गियां सरकारी जमीन पर बसाई गई हैं। आरडब्ल्यूए ने अधिकारियों पर मिलीभगत कर इन्हें बसवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दरअसल, सेक्टर-50 के डी ब्लॉक में पानी की टंकी का परिसर है। पिछले दिनों परिसर के अंदर झुग्गियां बसाई गई हैं।
जहां पर दिहाड़ी मजदूरी सहित अन्य कार्य करने वाले रह रहे हैं। आरडब्ल्यूए ने विभाग से जुड़े अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि तमाम विरोधों के बाद झुग्गियां बसाई जा रही हैं।