{"_id":"5fce7f7b8ebc3ecfe63a26dc","slug":"slaughtered-bodies-of-cattle-were-found-in-a-drain-in-dwarka-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारका के नाले में मवेशियों के अवशेष मिलने से हड़कंप, छानबीन शुरू, दो पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारका के नाले में मवेशियों के अवशेष मिलने से हड़कंप, छानबीन शुरू, दो पुलिसकर्मी निलंबित
Tue, 08 Dec 2020 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
द्वारका के पोचनपुर गांव के नाले में मवेशी का अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते यह बात आग की तरह फैल गयी और भारी संख्या में लोग वहां पहुंच गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय सांसद व जिला के पुलिस उपायुक्त भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस इस बाबत मामला दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया है।
विज्ञापन
पोचनपुर गांव में सोमवार दोपहर किसी ने नाले में मवेशी का अवशेष देखा। उसने यह बात गांव वालों को बतायी। उसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने नाले में भारी संख्या में मवेशी के अवशेष पड़े देखे।
विज्ञापन
कुछ ही देर में सोशल मीडिया के माध्यम से इलाके में यह बात फैल गयी और दूर दूर से नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पहले भी मवेशियों के अवशेष मिले हैं। शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आरोपी फिर से घटना को अंजाम देने लगे हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय सांसद प्रवेश वर्मा और जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस उपायुक्त ने स्थानीय थाना पुलिस को मामले पर कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए इस इलाके में पुलिस की गश्त बढायी जाएगी। द्वारका सेक्टर 23 थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।