फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   skeleton of elderly man was found in sugarcane field in Ghaziabad

Ghaziabad: गन्ने के खेत में मिला बुजुर्ग का कंकाल, बेटों ने की शिनाख्त; कई दिनों से थे लापता

Sat, 01 Feb 2025 07:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 01 Feb 2025 07:42 PM IST
सार

गाजियाबाद में खेत में एक वृद्ध का कंकाल मिला। मौके पर पहुंची और आसपास के थानों को सूचना दी गई। मृतक के बेटों ने उनकी शिनाख्त की है। 
 

विज्ञापन
skeleton of elderly man was found in sugarcane field in Ghaziabad
बुजुर्ग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर जंगल में गन्ना छीलते समय किसान को खेत में एक वृद्ध का कंकाल मिला। किसान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के थानों को सूचना दी गई। मृतक के बेटों ने उनकी शिनाख्त की है। 

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नूरपुर के जंगल में जितेंद्र पुत्र कालू निवासी ग्राम हसनपुर धौलाना के ईंख के खेत में गन्ना छिलाई करते हुए वहां एक व्यक्ति का कंकाल मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के थानों को सूचना दी गई। सूचना पाकर ग्राम कलछीना रोहताश गढी निवासी पवन व अशोक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कंकाल की पहचान कपड़ों औरशॉल से अपने पिता बिजेंद्र सिंह (65) के रुप में की।
विज्ञापन


पवन ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से कमजोर थे और वे 1 जनवरी की दोपहर घर से बिना बताये कहीं चले गए थे। उनको काफी तलाश किया था, जब कहीं नहीं मिले तो चार जनवरी को उनकी गुमशुदगी थाना भोजपुर गाजियाबाद में दर्ज कराई थी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बिजेंद्र सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु होने का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed