{"_id":"631427b8a6946d11a75cca9d","slug":"sixth-patient-of-monkeypox-found-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"MonkeyPox: दिल्ली में मंकीपॉक्स का छठा केस आया सामने, पांच मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MonkeyPox: दिल्ली में मंकीपॉक्स का छठा केस आया सामने, पांच मरीज हुए ठीक
Sun, 04 Sep 2022 09:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 04 Sep 2022 09:51 AM IST
सार
लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि मरीज की हालत ठीक है। मरीज को पिछले कुछ दिनों से बुखार के साथ अन्य समस्या थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में मंकीपॉक्स का छठा मरीज मिला है। द्वारका में रहने वाली 22 वर्षीय अफ्रीका मूल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को पिछले कुछ दिनों से बुखार के साथ अन्य समस्या थी, जिसके बाद महिला को लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि मरीज की हालत ठीक है। इससे पहले लोकनायक अस्पताल से मंकीपॉक्स के पांच मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि मरीज की हालत ठीक है। इससे पहले लोकनायक अस्पताल से मंकीपॉक्स के पांच मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
इससे पहले लोकनायक अस्पताल में भर्ती अफ्रीका मूल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवा मामला था। महिला साउथ दिल्ली में रहती थी। मंकीपॉक्स का लक्षण मिलने के बाद उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन