फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sixteen antique shawl stolen from national handicraft museum

नेशनल हैंडीक्राफ्ट म्यूजियम से 16 बेशकीमती एंटीक शॉल चोरी

Thu, 02 Nov 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Nov 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
sixteen antique shawl stolen from national handicraft museum
national handicraft museum

राष्ट्रीय हस्तशिल्प और हथकरघा संग्रहालय (एनएचएचएम) से ऐतिहासिक महत्व की 16 बेशकीमती शॉलें चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोरी करने वाला यहां शोधकर्ता बनकर पिछले दो महीने से आ रहा था। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रगति मैदान के पास पुराने किले के सामने भैंरो रोड स्थित एनएचएचएम दो दिन से बंद था। 31 अक्तूबर को संग्रहालय खुला तो शॉलें चोरी होने का पता लगा। एनएचएचएम के डायरेक्टर सोहन कुमार झा ने इसकी शिकायत पुलिस मार्ग थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


संग्रहालय के लोगों ने चोरी की शिकायत के साथ संदिग्ध के फोटो, सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल नंबर दिया है। जो शॉल चोरी हुई हैं वह वर्ष 1959 से 1976 के समय कश्मीर से खरीदी गईं थीं। उस समय इनकी कीमत 25 हजार रुपये थी। जांच में ये भी बात सामने आई है कि शॉल एक-एक कर चोरी हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed