फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six new judges took oath in the High Court, changes in the collegium as well

Delhi NCR News: हाईकोर्ट में छह नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, कॉलेजियम में भी बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। हाईकोर्ट में सोमवार को छह नए न्यायाधीशों ने शपथ ग्रहण की। उसके बाद न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया, जहां मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने छह नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव, न्यायमूर्ति नितिन वासुदेव संभ्रे, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी, न्यायमूर्ति अनिल क्षत्रपाल, न्यायमूर्ति अरुण कुमार मोंगा और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल को मुख्य न्यायाधीश ने एक कार्यक्रम में शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति चौधरी ने हिंदी में शपथ ली, जबकि अन्य पांच न्यायाधीशों ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की। इनमें से न्यायमूर्ति संभ्रे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय में सेवा दे चुके हैं, जबकि न्यायमूर्ति चौधरी और शुक्ल इलाहाबाद उच्च न्यायालय में थे। न्यायमूर्ति क्षत्रपाल पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से और न्यायमूर्ति मोंगा राजस्थान उच्च न्यायालय से स्थानांतरित हुए हैं। न्यायमूर्ति राव को कर्नाटक उच्च न्यायालय से दिल्ली वापस लाया गया है। साथ ही, दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश, न्यायमूर्ति विभु बाखरू को 16 जुलाई को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति पर विदाई दी गई। नई नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट के तीन सदस्यीय कॉलेजियम में भी बदलाव हुआ है। पहले कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश उपाध्याय, न्यायमूर्ति बाखरू और न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह शामिल थे। अब शपथ ग्रहण के बाद, कॉलेजियम में मुख्य न्यायाधीश उपाध्याय, न्यायमूर्ति राव और न्यायमूर्ति संभ्रे शामिल होंगे, क्योंकि वे न्यायमूर्ति सिंह से वरिष्ठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed