फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six FIRs filed after 'March to Parliament'; police tighten the screws

Delhi NCR News: संसद चलो मार्च के बाद छह प्राथमिकी, पुलिस ने कसा शिकंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बताया, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस और अन्य थानों में सीजेपी और किसान संगठनों के खिलाफ दर्ज की गईं एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 20 जुलाई को आयोजित संसद चलो मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़ समेत अन्य मामलों पर दिल्ली पुलिस ने अब तक छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि ये प्राथमिकी संसद मार्ग, कनॉट प्लेस और अन्य थानों में दर्ज की गई हैं। ये मामले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र कानून और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के कई प्रावधानों के तहत दर्ज किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक प्राथमिकी कनॉट प्लेस स्थित रीगल सिनेमा के पास हुई हिंसा और पथराव के संबंध में दर्ज की गई है, जबकि अन्य मामले गैर-कानूनी तरीके से एकत्र होने, संसद सत्र के दौरान बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने व हिंसा के पीछे कथित साजिश से जुड़े हैं। अन्य मारपीट, कानून अपने हाथ में लेने और अन्य संबंधित अपराधों के संबंध में दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार संसद मार्ग थाने में दर्ज प्राथमिकी बीएनएस की धारा 223(बी) (कानूनी आदेशों की अवज्ञा), धारा 221 (लोक सेवक को उसके कर्तव्यों के पालन में बाधा डालना), धारा 132 (लोक सेवक पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), धारा 121(1) (गैर-कानूनी सभा), धारा 189(3), 190, 191(2), 191(3) और 192 (गैर-कानूनी तरीके से एकत्र होने, दंगा करने और हिंसा से संबंधित), धारा 324(5) (शरारत), 109(1) (हत्या की कोशिश), 125 (लोगों की जान की खतरे में डालना) और 3(5) (सामान्य आशय से संबंधित) और धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज की गई है। प्राथमिकी में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के प्रावधानों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने गैरकानूनी रूप से जमा होकर लोक व्यवस्था को बाधित किया, सरकारी अधिकारियों के कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डाली, हिंसा में शामिल हुए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस सूत्र ने बताया कि मार्च के दौरान कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में रीगल सिनेमा के पास हिंसा, पथराव और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव किया और इलाके में तैनात कई पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन से बने वीडियो, मोबाइल फोन से बने वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दावा किया कि हिंसा के पीछे कथित साजिश से संबंधित प्राथमिकी तब दर्ज की गई जब उन्होंने उपद्रव को लेकर षडयंत्र का संकेत देने वाले कई महत्वपूर्ण सबूत मिले।
----
गैर कानूनी रूप से ड्रोन उड़ाया
संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली जिले में एक मानव रहित हवाई वाहन (ड्रोन) को अनधिकृत रूप से उड़ाए जाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले ही कहा था कि वह फुटेज की प्रामाणिकता की पुष्टि कर रही है और क्षेत्र में लागू ड्रोन नियमों के संभावित उल्लंघन की जांच कर रही है। संसद मार्च के दौरान सोमवार की झड़पों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन झड़पों में 118 से अधिक कर्मी व 60 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि 20 से अधिक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

----
सुरक्षा बढ़ाई गई
नई दिल्ली, मध्य, उत्तर, दक्षिण, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण पूर्व जिलों के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रणनीतिक स्थान पर बहुस्तरीय बैरिकेड लगाए गए हैं, वाहनों की जांच बढ़ाई गई है और संवेदनशील स्थानों, प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हिंसा की जांच आगे बढ़ रही है और तफ्तीश के दौरान एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर पुलिस कर्मियों पर हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लोक व्यवस्था को बाधित करने में शामिल पाए गए सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed