फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजली के मीटरों में लगी आग तो बेहोश होने लगे लोग, धुएं ने घोंट डाला मासूम का दम

Thu, 07 Jun 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
 six became unconscious while six year old child dies due to fire in electric meter
fire in meter at rk puram - फोटो : हिमांशु सोनी

दिल्ली के आरकेपुरम इलाके में बिजली के मीटरों में आग लगने से मंगलवार रात एक घर में धुआं भर गया। इससे घर में मौजूद चार लोग बेहोश हो गए। दम घुटने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई।  


(सभी फोटो - हिमांशु सोनी/अमर उजला)
 

 six became unconscious while six year old child dies due to fire in electric meter
fire in meter at rk puram - फोटो : हिमांशु सोनी

बेहोश हुए लोगों को बाहर निकालने के दौरान दो पुलिसकर्मियों की भी हालत खराब हो गई थी। हालांकि उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिवार के तीन लोगों का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा है। आरकेपुरम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके का एफएसएल से मुआयना कराया गया है। आग से दो बाइक व एक साइकिल पूरी तरह जल गईं। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुंबेरे के अनुसार, मकान नंबर-742, सेक्टर-12 आरकेपुरम में पंकज(37) परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी स्वाति (34), मां दर्शना (74) और बेटा अभिनव (4) है।

 six became unconscious while six year old child dies due to fire in electric meter
fire in meter at rk puram - फोटो : हिमांशु सोनी

पंकज मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स में स्टेनोग्राफर है। पंकज का मकान पहली मंजिल पर है। जबकि ग्राउंड फ्लोर की दीवार पर सीढ़ियों की तरफ लगे मीटरों में रात करीब साढ़े बारह बजे आग लग गई। आग ने सीढ़ियों में खड़ी दो बाइक व एक साइकिल को चपेट में ले लिया। आग का धुआं पंकज के घर में घुस गया। इससे परिवार के चार लोग बेहोश हो गए। रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 six became unconscious while six year old child dies due to fire in electric meter
fire in meter at rk puram - फोटो : हिमांशु सोनी

आरकेपुरम थाने में तैनात एएसआई राजपाल व हवलदार संजीव भी तुरंत मौके पर पहुंचे। इन्होंने पंकज व उनके परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। इन्हे बाहर निकालने के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों की तबीयत भी खराब हो गई। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार वर्षीय मासूम अभिनव को मृत घोषित कर दिया। पंकज का ट्रामा सेंटर और स्वाति व दर्शना का इलाज सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी की हालत स्थिर व खतरे से बाहर बताई जा रही है। हवलदार संजीव को रात को ही प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी, जबकि एएसआई राजपाल को बुधवार सुबह छुट्टी दे दी गई थी। आरकेपुरम थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed