फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Situation is bad due to humidity possibility of rain in Delhi-NCR after break of two days

Weather : उमस से हाल बेहाल दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश, दो दिन के ब्रेक के बाद NCR में फिर बरसेंगे बदरा

Sat, 26 Jul 2025 03:05 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 03:05 AM IST
सार

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नई दिल्ली के कुछ इलाकों में तड़के बारिश हुई है। अगले 48 घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश के फिर लौटने की संभावना है।

विज्ञापन
Situation is bad due to humidity possibility of rain in Delhi-NCR after break of two days
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमस से बेहाल दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार नई दिल्ली के कुछ इलाकों में तड़के बारिश हुई है। अगले 48 घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश के फिर लौटने की संभावना है। इससे पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बीते दो दिन से बारिश पर ब्रेक लगा है। दरअसल मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के पास अटक गया है। इस कारण से उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश कम हो गई है। इससे दो दिन से ना केवल तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है बल्कि उमस भी परेशान किए हुए है। 

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार एक से दो दिन बाद हल्की बारिश की संभावना है। 26-27 जुलाई को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दौरान तापमान 33 से 36 डिग्री के बीच रहेगा।

इसके बाद 28 से 31 जुलाई के बीच तापमान में कमी आने लगेगी। इस दौरान तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। तापमान में कमी मानसून की गतिविधियां फिर से शुरू होने के कारण होगी। इससे उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 36.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 28.0 डिग्री सेल्सियस
26 जुलाई को सूर्यास्त: शाम 7:16 मिनट
27 जुलाई को सूर्योदय: सुबह 5:40 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed