फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SIT gets remand of Prashant Nut on Sayana Violence case

स्याना बवाल: एसआईटी को मिली प्रशांत नट की रिमांड, 10 नामजदों की तलाश में दबिश जारी

Wed, 09 Jan 2019 12:07 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Jan 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
SIT gets remand of Prashant Nut on Sayana Violence case
फाइल - फोटो : अमर उजाला

स्याना बवाल प्रकरण में मंगलवार को न्यायाधीश ने एसआईटी की अर्जी पर सुनवाई की। साथ ही इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले आरोपी प्रशांत नट की पुलिस कस्टडी रिमांड को मंजूरी दे दी है। एसआईटी आरोपी से इंस्पेक्टर की पिस्टल और मोबाइल बरामद करने की पूरी कोशिश करेगी।

विज्ञापन


बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल में तत्कालीन स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह व चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी प्रशांत पर इंस्पेक्टर को गोली मारने और कलुआ पर कुल्हाड़ी से वार करने का आरोप लगाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कलुआ से पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली थी। लेकिन, आरोपी प्रशांत से पुलिस पिस्टल बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


बीते दिनों एसआईटी ने प्रशांत को रिमांड पर लेने के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। मंगलवार को न्यायाधीश ने सुनवाई की और 12 घंटे की कस्टडी रिमांड की मंजूरी दे दी है। आरोपी प्रशांत बुधवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक पुलिस की कस्टडी में रहेगा। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशांत नट की 12 घंटे की रिमांड मिली है। बुधवार को प्रशांत को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर पिस्टल व मोबाइल बरामदगी की कोशिश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 नामजदों की तलाश में दबिश

स्याना बवाल प्रकरण के 37 दिन बाद भी पुलिस 10 नामजद आरोपियों को नहीं दबोच सकी है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर हैं। भाजयुमो नेता शिखर अग्रवाल को गिरफ्तार करना भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। 

बीते तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली की चिंगरावठी चौकी पर गांव महाब में मिले गोवंशों के अवशेष के बाद बवाल हो गया था। मामले में पुलिस ने 27 नामजद समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कुछ आरोपियों के घरों के बाहर कुर्की के नोटिस भी चस्पा किए थे।

पुलिस मामले में अब तक गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण के माध्यम से 35 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। इंस्पेक्टर की हत्या का खुलासा भी कर दिया गया है। साथ ही पुलिस 16 नामजद को जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ आरोपियों के खिलाफ जानकारी मिली है। उनकी तलाश में टीम दबिश के लिए गई हुई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed