{"_id":"687363d4df4ca55e7e05877a","slug":"sister-dies-and-brother-injured-in-a-pickup-accident-in-ghaziabad-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी: पिकअप ने स्कूटी सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, बालिका की मौत; ट्यूशन जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी: पिकअप ने स्कूटी सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, बालिका की मौत; ट्यूशन जा रहे थे दोनों
Sun, 13 Jul 2025 01:22 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:22 PM IST
सार
गाजियाबाद में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौत हो गई। वहीं, भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों स्कूटी पर से ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर कॉलोनी के पास तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस घटना में बहन की मौके पर मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों भाई-बहन स्कूटी पर बैठकर ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे।
विज्ञापन
लोनी के राहुल गार्डन धाम एनक्लेव कॉलोनी में राजकुमार परिवार के साथ रहते हैं। रविवार सुबह करीब 6:45 राजकुमार की बेटी सीता और उसका बेटा स्कूटी पर घर से कुछ दूरी पर ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। बेहटा हाजीपुर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इस घटना में सीता की मौत हो गई। भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि महिंद्रा पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तरफ से मिली शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन