फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia frustration out over crime in capital, gave advise to police

राजधानी में हत्या को लेकर सिसोदिया ने निकाली भड़ास, पुलिस को दी नसीहत

Wed, 21 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sisodia frustration out over crime in capital, gave advise to police
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

बुराड़ी इलाके में चाकु से गोदकर युवती की हत्या मामले में दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि राजधानी में अपराधियों के मन में किसी का भी खौफ नहीं रह गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का ज्यादातर वक्त तो आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों का पीछा करने में ही गुजर जाता है। पुलिस विधायक का पीछा करती है, विधायक दिनभर क्या करते हैं, किससे मिलते हैं उनके कौन कौन मिलता है। 
विज्ञापन


इसी की जांच में ही पुलिस लगी रहती है। सिसौदिया ने यह भी कहा कि कोई कोरे कागज पर एक पन्ने की फर्जी शिकायत दे देता है तो हमारे विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'..ताकि इस प्रकार की वारदातों पर लगाम लग सके'

Sisodia frustration out over crime in capital, gave advise to police
हत्या - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी में दिन पर दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली पुलिस को सलाह दी है कि वह आप विधायकों का पीछा छोड़ अपने काम पर ध्यान दे, ताकि इस प्रकार की वारदातों पर लगाम लग सके। 

दिल्ली सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस अपनी कार्यशैली में बदलाव लाए। जनता की शिकायत सुने। बावजूद बदलाव नहीं आया। 

युवती को चाकू से गोदकर मार दिया गया, इससे भी दिल्ली पुलिस ने सबक नहीं लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed