फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia alleges BJP killing opposition governments like serial killers

Delhi: डिप्टी सीएम सिसोदिया का आरोप- सीरियल किलर की तरह विपक्षी सरकारों को मार रही भाजपा

Fri, 26 Aug 2022 09:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 26 Aug 2022 09:20 PM IST
सार

मनीष सिसोदिया ने कहा कि वर्ष 2015 तक दिल्ली के सरकारी स्कूल टीन-टप्पड़ वाले स्कूल, गड्ढे वाले स्कूल, टेंट वाले स्कूल के नाम से जाने जाते थे, लेकिन आप सरकार ने स्कूलों की सूरत को बदलने का काम किया। दिल्ली में 700 नए स्कूलों की बिल्डिंग बनाईं।

विज्ञापन
Sisodia alleges BJP killing opposition governments like serial killers
Manish Sisodia , मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार व भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि पूरे देश में भाजपा एक-एक कर विपक्ष को ही खत्म कर रही है। सीरियल किलर की तरह वह विपक्षी सरकारों को मार रही है। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से केंद्र सरकार परेशान है, तभी वह हर हथकंडे आजमाकर मंत्रियों व विधायकों पर सीबीआई, ईडी का डर दिखाकर दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार को सलाह देते हुए कहा कि वह जितनी ऊर्जा सरकारें गिराने में लगाती है, उससे कम मेहनत में बच्चों के लिए स्कूल-अस्पताल बनवाए जा सकते हैं। इसी की बदौलत दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को प्यार दिया है। दिल्ली सरकार के पास जनता की ताकत है। यहां कोई खरीद-फरोख्त नहीं चलने वाली।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि वर्ष 2015 तक दिल्ली के सरकारी स्कूल टीन-टप्पड़ वाले स्कूल, गड्ढे वाले स्कूल, टेंट वाले स्कूल के नाम से जाने जाते थे, लेकिन आप सरकार ने स्कूलों की सूरत को बदलने का काम किया। हमने दिल्ली में 700 नए स्कूलों की बिल्डिंग बनाईं और इसमें बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। अब ये स्कूल लैब वाले स्कूल, स्वीमिंग पूल वाले स्कूल, रोबोटिक्स वाले स्कूल के नाम से जाने जाते हैं। हमने 19 हजार नए शिक्षकों की भर्ती की, इससे बच्चों का रिजल्ट और कॉन्फिडेंस बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल प्रधानमंत्री होते तो फर्जी मुकदमे व रेड नहीं कराते

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री होते और विपक्ष की किसी प्रदेश सरकार का कोई मंत्री शानदार काम कर रहा होता तो वह उनके प्रति घटिया सोच नहीं रखते। उनके घर सीबीआई की रेड नहीं डलवाते, बल्कि उसे प्रोत्साहित करते। अभी भी केजरीवाल अच्छा काम करने पर प्रोत्साहित करते हैं, जबकि प्रधानमंत्री ऐसे लोगों के घर रेड डलवाते हैं, फर्जी एफआईआर करवाते हैं। अच्छा काम देखकर प्रधानमंत्री असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। वह ऐसे व्यक्तियों पर एफआईआर, सीबीआई-ईडी की रेड करवाते हैं।



उन्होंने कहा कि वह राजनीति में मुख्यमंत्री, मंत्री बनने या किसी पद पर बैठने नहीं आए, वह शिक्षा बदलने आए हैं और अरविंद केजरीवाल का साथ दे रहे है। अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं जो भारत के हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, हर बच्चे को शिक्षा देने का काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed