फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sirsa targets Punjab government over paper leak; demands Education Minister's resignation

Delhi NCR News: सिरसा ने पंजाब में पेपर लीक को लेकर साधा निशाना, कहा-शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप, सभी मामलों की समयबद्ध जांच की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के बीच शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। सभी मामलों की समय रहते और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री ने शनिवार को कहा कि यदि किसी राज्य में बार-बार प्रतियोगी परीक्षाओं की गोपनीयता पर सवाल उठ रहे हैं, तो सरकार जवाबदेही से बच नहीं सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कई भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बावजूद अब तक स्पष्ट जवाबदेही तय नहीं की गई है। इससे लाखों युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हुआ है। सिरसा ने कहा कि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ देना चाहिए। उनका दावा है कि इससे छात्रों का परीक्षा व्यवस्था पर विश्वास मजबूत होगा।
विज्ञापन

केजरीवाल दिल्ली में छात्रों के साथ तो पंजाब में चुप्पी क्यों

सिरसा ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्र आंदोलनों में शामिल होने वाले नेता पंजाब में कथित तौर पर एक के बाद एक सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर मौन हैं। यदि छात्रों के भविष्य की चिंता है तो वह केवल दिल्ली तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पंजाब के लाखों युवाओं के लिए भी समान रूप से आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के कानून का दिया हवाला
सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सार्वजनिक परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान लागू कर रही है। ऐसे में पंजाब सरकार को भी समान गंभीरता दिखाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और छात्रों के भविष्य पर किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed