{"_id":"307b737ec8256663a8a3b51df0b0f8fe","slug":"sir-g-please-pass-me-otherwise-i-dont-get-the-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर जी...पास कर दीजिए नहीं तो नौकरी नहीं मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर जी...पास कर दीजिए नहीं तो नौकरी नहीं मिलेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर जी...मेरा सीआईएसएफ में हो गया है। अंग्रेजी के
विज्ञापन
पेपर में पास कर दीजिए। नहीं तो फेल हो जाऊंगा और मुझे नौकरी नहीं मिलेगी।
कुछ ऐसा ही अंग्रेजी की कॉपी में एक छात्र ने लिखा है।
दरअसल, सेक्टर-12 के राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की कॉपी का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। यहां करीब 97000 कॉपी मूल्यांकन के लिए आई हैं। मूल्यांकन के 12वें दिन शुक्रवार तक यहां 79000 कॉपियां चेक कर ली गईं। मूल्यांकन 13 अप्रैल तक होगा।
केंद्र पर मौजूद एक सह प्रधान परीक्षक ने बताया कि अंग्रेजी की कॉपी में छात्रों ने पास करने की अपील की है। प्रतियोगिता परीक्षा में एक छात्र पास हो गया था। लेकिन उसे डर है कि वह अंग्रेजी में फेल हो जाएगा। लिहाजा उसने पास करने की अपील की है।
हालांकि परीक्षकों ने उसकी अपील पर ध्यान नहीं दिया है। इसी तरह से एक छात्रा ने कॉपी में लिखा है कि उसकी शादी तय हो गई है। अगर वह फेल हो गई तो शादी रुक जाएगी। लिहाजा उसे पास कर दिया जाए। इसके अलावा एक छात्र ने अपनी बीमारी की दुहाई देते हुए पास करने की अपील की है।