{"_id":"58bee4df4f1c1bcd15dc48d3","slug":"singer-abhijit-bhattacharya-reacted-the-investigation-of-umar-khalid-s-dna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डूसू कार्यालय पहुंचे सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा, उमर खालिद के डीएनए की जांच हो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूसू कार्यालय पहुंचे सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा, उमर खालिद के डीएनए की जांच हो
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
abhijit bhattacharya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजस कॉलेज विवाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) व दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के समर्थन में गायक अभिजीत भट्टाचार्य भी उतर आए हैं। मंगलवार को डूसू कार्यालय पहुंचे अभिजीत ने कहा कि वे देश के टुकड़े करने वालों के खिलाफ हैं, ऐसे लोगों को इस देश में नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
रामजस कॉलेज में उमर खालिद को बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि उसे वहां बुलाने से किसी का भी खून खौल सकता है। जेएनयू के विवादित छात्र पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उमर खालिद देशविरोधी है। वह देश के टुकड़े टुकड़े कर देने की बात करता है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाया कि वह इस देश में ही क्यों है। वह जिस देश से संबंध रखता हो उसे वहां भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खालिद के डीएनए की जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि वह इस देश में पैदा हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
उसे घुसपैठिया करार देते हुए उन्होंने कहा कि वह भारतीय है ही नहीं
abhijit bhattacharya
- फोटो : अमर उजाला
उसे घुसपैठिया करार देते हुए उन्होंने कहा कि वह भारतीय है ही नहीं। आपत्तिजनक तरीके से उन्होंने उमर के लिए कहा कि उसे गंदी नाली का कीड़ा कहने से कीड़े का भी अपमान होगा।
देशविरोधी ताकतों के लिए आवाज उठाने को लेकर उन्होंने एबीवीपी को बधाई दी। उन्होंने देशभक्ति की फिल्में बनाने वालों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देशभक्ति के नाम पर लोग पैसा कमाने के लिए फिल्म बनाते हैं।
उन्होंने सेना से तुलना करते हुए कहा कि एबीवीपी अनौपचारिक रूप से आर्मी का काम कर रही है। ये देशद्रोही को देशभक्त बना देंगे। एबीवीपी को गुंडा बोला जा रहा है तो मुझे ऐसे गुंडे पसंद हैं जो सही राह पर लेकर जा रहे हैं।