फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Silent Satyagraha at Rajghat for Hathras daughter, Congress will complain to Women Commission on indecency with Priyanka Gandhi

हाथरस की बेटी के लिए राजघाट पर मौन सत्याग्रह, प्रियंका से अभद्रता पर महिला आयोग से शिकायत करेगी कांग्रेस

Mon, 05 Oct 2020 07:10 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 05 Oct 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Silent Satyagraha at Rajghat for Hathras daughter, Congress will complain to Women Commission on indecency with Priyanka Gandhi
राजघाट पर मौन सत्याग्रह करते दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार और अन्य कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी है। सोमवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी ने मौन सत्याग्रह का आयोजन किया और हाथरस के आरोपियों को तत्काल सजा सुनाए जाने की मांग की। दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर जाकर कांग्रेसियों ने मौन सत्याग्रह किया और हाथरस की बेटी की शांति के लिए प्रार्थना की। पार्टी ने कहा है कि उसका संघर्ष मामले को अंतिम परिणाम तक ले जाने तक जारी रहेगा।
 

राजघाट पर सत्याग्रह के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि देश की किसी भी सरकार का सबसे पहला कर्तव्य अपने नागरिकों की रक्षा करना होता है, लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि इसी देश की एक चुनी हुई सरकार गरीबों, पीड़ितों की बजाय आरोपियों और दुष्कर्मियों की रक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। उन्होंने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ जो निर्ममता हुई है, उससे पूरी दुनिया में भारत की साख खराब हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूरी कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है और परिवार को न्याय मिलने तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग से करेंगी शिकायत

दलित महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋतु चौधरी ने अमर उजाला से कहा कि हाथरस की भयानक वारदात के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी शर्मनाक है। उनकी चुप्पी यह बताती है कि उन्हें दलित महिलाओं के सम्मान की कोई चिंता नहीं है और वे हाथरस की बेटी को न्याय नहीं दिलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे दुखद पहलू यह है कि जब हम हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे तो हमारे साथ ही अभद्रता की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतु चौधरी ने कहा कि पूरे देश ने देखा है कि किस प्रकार उत्तर प्रदेश की पुलिस ने प्रियंका गांधी के साथ अभद्रता की है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग जाकर शिकायत दर्ज कराएगी और इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed