{"_id":"6adf515504ad42578e003039","slug":"quick-commerce-enters-the-karwa-chauth-shopping-space-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160811-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: करवा चौथ की खरीदारी में क्विक कॉमर्स की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: करवा चौथ की खरीदारी में क्विक कॉमर्स की एंट्री
विज्ञापन
मिनटों में पहुंच रहे पूजा और शृंगार के सामान
-पूजा की थाली से मेहंदी, चूड़ियां और सरगी तक ऑनलाइन विकल्प
सनी सिंह
नई दिल्ली। करवा चौथ की खरीदारी में अब पारंपरिक बाजारों के साथ क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी अपनी जगह बना रहे हैं। 29 अक्तूबर को होने वाले इस त्योहार से पहले पूजा की थाली, करवा, मेहंदी और शृंगार सामग्री जैसे सामान ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ग्राहक अब बाजार जाने के बजाय मोबाइल एप से ऑर्डर दे रहे हैं, जिससे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म कारोबार में वृद्धि हुई है।
क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर पूजा की थाली, करवा चौथ सेट, मेहंदी, बिंदी और मिठाई जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं। करवा चौथ की थाली, छलनी, मेहंदी और सरगी के लिए विशेष संग्रह भी हैं। ग्राहक बाजार जाने से बचकर ये सामग्री कुछ मिनटों में घर मंगा रहे हैं। हालांकि, दिल्ली के करोल बाग और चांदनी चौक जैसे पारंपरिक बाजारों की चमक बरकरार है। यहां ग्राहक सामान देखकर चुनते और मोलभाव करते हैं। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म घर बैठे सुविधा और तेज डिलीवरी का विकल्प दे रहा है। पूजा की थाली 129 रुपये और करवा चौथ सेट 299 रुपये से शुरू होते हैं।
छोटे ऑर्डर बने कमाई का जरिया
करवा चौथ पर ग्राहकों को आखिरी समय में मेहंदी या मिठाई की जरूरत पड़ती है। ऐसे छोटे ऑर्डर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए महत्वपूर्ण हैं। कंपनियां अब त्योहारों से जुड़े उत्पादों को भी ऑनलाइन संग्रह में शामिल कर रही हैं। त्योहारों के नजदीक दिल्ली के वितरण केंद्रों के बाहर वितरण कर्मियों की भीड़ दिख रही है। राजधानी के व्यापारियों ने बताया कि पारंपरिक बाजारों में चूड़ियों, कपड़ों और शृंगार सामग्री की खरीदारी होती है। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म की तेज डिलीवरी पारंपरिक बाजारों के लिए नई चुनौती है।
विज्ञापन
कोट्स
-बाजार जाने में काफी समय लग जाता है इस लिए मुझे क्विक कामर्स प्लेटफार्म ज्यादा बेहतर लगता है, इससे समय तो बचता है ।-मानसी सक्सेना, ग्राहक
-फिलहाल तो परांपरागत तरीके से ही खरीदारी कर रही हूं, हां अगर किसी सामान की करनाचौथ के दिन जरूरत होगी तो क्विक कामर्स से मंगवा लूंगी।
-मालती अग्रवाल, ग्राहक
-जब से क्विक कामर्स के जरिये लोगों ने सामान खरीदना शुरु किया है तबसे हमारी दुकानों पर लोगों का आना काफी कम हुआ है।
- गोकुल राना, दुकानदार
-हमने तो क्विक कामर्स के बढ़ते प्रचलन के चलते दुकान के साथ ही डार्क स्टोर भी खोल लिया है।
- अपूर्वा नंद, दुकानदार व डार्क स्टोर संचालक