फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Taj Express will operate from Hazrat Nizamuddin starting November 1st.

Delhi NCR News: ताज एक्सप्रेस एक नवंबर से हजरत निजामुद्दीन से चलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बजाय बदलेगा टर्मिनल, आगरा जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को समय का रखना होगा ध्यान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-आगरा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए ताज एक्सप्रेस के संचालन में एक नवंबर से बदलाव होगा। अब यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बजाय हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलेगी। रेलवे ने ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय में भी बदलाव किया है।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12280 आगरा से चलकर सुबह 7:05 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। पहले इसका नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 6:55 बजे था। वहीं, ट्रेन संख्या 12279 हजरत निजामुद्दीन से रात 9:25 बजे रवाना होगी। पहले यह रात 9:05 बजे नई दिल्ली से चलती थी। यात्रियों को नए स्टेशन और समय के अनुसार यात्रा की योजना बनानी होगी।
विज्ञापन

त्योहारों पर तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन
नवंबर में दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे, दक्षिण भारत जाने वालों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे तिरुवनंतपुरम उत्तर और हजरत निजामुद्दीन के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन संख्या 06073 दो, नौ और 16 नवंबर को प्रत्येक सोमवार तिरुवनंतपुरम उत्तर से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06074 पांच, 12 और 19 नवंबर को प्रत्येक बृहस्पतिवार हजरत निजामुद्दीन से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम उत्तर से ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होगी। रास्ते में कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, अलुवा और त्रिशूर सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी। वापसी में ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से सुबह 5:45 बजे रवाना होगी। इसके ठहरावों में मथुरा, आगरा छावनी, ग्वालियर, झांसी, रानी कमलापति, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा और रेनिगुंटा शामिल हैं। ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed