{"_id":"a0f744c2adc06e7fc0171dab5f612eb5","slug":"sikh-riot-victims-demand-1-crore-from-modi-government-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"1984 दंगा: सिखों ने मोदी सरकार से की एक और डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1984 दंगा: सिखों ने मोदी सरकार से की एक और डिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 31 Oct 2014 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सिख दंगा पीड़ितों ने पांच लाख मुआवजे के ऐलान का स्वागत करने के साथ-साथ इसे नाकाफी भी बताया है। उन्होंने एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
गुरद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष संतोख सिंह साहनी ने कहा कि मोदी सरकार ने सिखों के दर्द को दर्द समझा है। इसके लिए वह बधाई के योग्य हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 में दंगा पीड़ितों को मात्र 10 हजार रुपये की राशि दी गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें-जब एक सिख ने 30 साल बाद उतारा बुर्के का कर्ज
विज्ञापन
वहीं मनमोहन सिंह सरकार में 90 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया। अब केंद्र सरकार ने इसे पांच लाख किया है। मगर यह जान-माल के नुकसान के अनुसार काफी कम है। उन्होंने सभी दंगा पीड़ितों की ओर से मुआवजे की राशि एक करोड़ रुपये करने की अपील की।
बता दें कि वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगे में गुड़गांव के 47 मासूम लोग मारे गए थे। जैकमपुरा, बादशाहपुर और पटौदी में सिखों को जानमाल का भारी नुकसान हुआ था। वहीं तीन सौ दुकान, मकान और उद्योग जला दिए गए थे।
संतोख सिंह साहनी खुद दंगा पीड़ित हैं। इनके परिवार को उस दौरान जान-माल का नुकसान हुआ था। इसके चार उद्योग जलकर खाक हो गए थे। इनकी मांग है कि जिनके उद्योगों को नुकसान हुआ है, उन्हें 500 गज का प्लॉट दिया जाए।