फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sikh Leader Manjit Singh GK said Pakistan is plotting to set fire to the country due to Khalistan issue

खालिस्तान के मुद्दे से देश में आग लगाने की साजिश रच रहा है पाकिस्तान: मंजीत सिंह जीके

Thu, 16 Jul 2020 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 16 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sikh Leader Manjit Singh GK said Pakistan is plotting to set fire to the country due to Khalistan issue
Manjeet Singh GK - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली के सिख युवाओं को खालिस्तान के मुद्दे पर एक बार फिर भड़काने की साजिश रची जा रही है, लेकिन पाक प्रायोजित इस मुहिम का देश में पुरजोर विरोध हुआ है। जागो पार्टी के सिख नेता मंजीत सिंह जीके ने कहा है कि यह सभी जानते हैं कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के मामले में बेनकाब हो गया है। भारत से हर मोर्चे पर हारने के बाद अब वह फिर इसे उकसाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पायेगा।     

विज्ञापन

 
पाकिस्तान की इस कोशिश का विरोध करते हुए मंजीत सिंह जीके के नेतृत्व में सैकड़ों सिखों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। मंजीत सिंह ने कहा कि इस मांग का विरोध करने के कारण उन पर अमेरिका तक में हमले किये गये और आज भी पाकिस्तान के पिछलग्गू गोपाल सिंह चावला ने उन्हें धमकी दी है।
विज्ञापन


लेकिन सिख्ह समाज उसकी इस हरकत की सच्चाई समझता है और इसलिए उसकी इस तरह की कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी। 
 
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार आरपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में बैठे चावला जैसे मुहरों को समझना चहिये कि यह दिल्ली है, लाहौर नहीं। सिख समाज हिंदुस्तान की सबसे राष्ट्रवादी कौम है और वह ऐसी कोई भी भावना स्वीकार नहीं करेगा जो देश के विरोध में जाती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इन तरीकों से यह बात भी स्पष्ट हो जाती है कि पाकिस्तान के पास अब चलने के लिए कोई और दांव बाकी नहीं रह गया है और इसीलिए अब वह कई दशकों पहले खत्म हो चुके मुद्दे को हवा देने की कोशिश कर रहा है। लेकिन उसकी यह कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed