{"_id":"58b5d87b4f1c1bbe1c8311c5","slug":"sikandar-murder-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई का बदला लेने के लिए दबंग ने की थी सिकंदर की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई का बदला लेने के लिए दबंग ने की थी सिकंदर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबुआ कॉलोनी निवासी सिकंदर की हत्या आमलेट की रेहड़ी लगाने वाले राजेश ने पिटाई का बदला लेने के लिए की थी। क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू भी बरामद किया है।
मालूम हो कि 22 फरवरी की सुबह लोगों ने डबुआ कॉलोनी मस्जिद चौक के पास एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा पाया था। तफ्तीश में मृतक की पहचान डबुआ कॉलोनी निवासी रंगाई पुताई का काम करने वाले सिकंदर के रूप में हुई थी। परिजनों ने सिकंदर की किसी से दुश्मनी से इनकार किया था।
जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले सिकंदर की लड़ाई आमलेट की रेहड़ी लगाने वाले डबुआ कॉलोनी निवासी राजेश से हुई थी। सिकंदर ने दो तीन दोस्तों के साथ मिलकर राजेश को जमकर पीटा था। शक के आधार पर टीम ने राजेश से पूछताछ की। उसने हत्या करना कुबूल किया।
विज्ञापन
राजेश ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी को सिकंदर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा था। उस दिन राजेश ने सिकंदर से बदला लेने की ठान ली थी। 21 फरवरी की रात सिकंदर उसे डबुआ की भूसा मंडी के पास दिखाई दे गया। मौका देखकर राजेश ने उसके सीने व पेट में चाकू घोंप दिया।
उसकी मौके पर मौत हो गई थी। हत्या के बाद आरोपी राजेश फरार हो गया था। डीएलएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर जयबीर ने बताया कि आरोपी राजेश को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। बुधवार को उसे फिर अदालत में पेश किया जाएगा।