फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Signature Bridge inaugurated today

14 साल का इंतजार खत्म, सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन आज, कल से दौड़ेंगे वाहन

Sun, 04 Nov 2018 04:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
Signature Bridge inaugurated today
signature bridge - फोटो : फोटो: कुमार संजय

14 साल के इंतजार के बाद आखिर रविवार को दिल्लीवासियों को सिग्नेचर ब्रिज की सौगात मिल जाएगी। वजीराबाद में यमुना नदी पर बने आठ लेन वाले इस ब्रिज का उद्घाटन मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे और सोमवार से इस पर वाहन फर्राटा भरते देखे जा सकेंगे। ब्रिज के बनने से लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। यह उत्तर-पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और बाहरी दिल्ली को जोड़ेगा।

विज्ञापन


ब्रिज के रखरखाव के लिए ब्रिज हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है। 575 मीटर लंबे इस ब्रिज की सफाई भी यूरोप से आईं हाईटेक मशीनें करेंगी। हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम के तहत ब्रिज में 104 सेंसर लगाए गए हैं। इनमें से 10 ब्रिज की केबल में और 5 सेंसर फाउंडेशन में लगाए गए हैं, जबकि ब्रिज के अन्य हिस्सों में भी सेंसर लगाए गए हैं। ये सेंसर ब्रिज के हर हिस्से की 24 घंटे निगरानी करेंगे। ब्रिज में कहीं भी कोई क्षति दिखेगी, तो सेंसर इसकी जानकारी तुरंत देंगे। ब्रिज के सभी सेंसर को एक कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है और इसे ब्रिज के शुरू होने से कुछ देर पहले बनाया गया है। ब्रिज के उद्घाटन के बाद सभी सेंसर को कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर दिया जाएगा। कंट्रोल रूम में 24 घंटे ब्रिज की मॉनीटरिंग होगी। गौरतलब है कि 1998 में यमुना में बस गिरने से 22 छात्रों की मौत के बाद सिग्नेचर ब्रिज बनाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन


बुलावा न देने पर भी समर्थकों सहित पहुंचेंगे तिवारी
सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में घमासान के आसार बन गए हैं। दरअसल, दिल्ली सरकार ने क्षेत्र के भाजपा सांसद मनोज तिवारी को समारोह में आमंत्रित नहीं किया। इससे खफा तिवारी ने अपने समर्थकों सहित हर हाल में समारोह में जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-154 मीटर है ब्रिज की ऊंचाई
-575 मीटर लंबा है और 35.2 मीटर चौड़ा है ब्रिज
-1,518 करोड़ की लागत से 14 साल में तैयार हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed