{"_id":"63994923a42e3b2b5e285c5f","slug":"sidhu-moose-wala-murder-case-security-increased-12-officials-of-delhi-police-special-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Police: मूसेवाला केस सुलझाने वाले स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों को दी गई Y कैटेगरी सुरक्षा, मिली थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Police: मूसेवाला केस सुलझाने वाले स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों को दी गई Y कैटेगरी सुरक्षा, मिली थी धमकी
Wed, 14 Dec 2022 09:56 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:56 AM IST
सार
स्पेशल सीपी एच.एस. धालीवाल, डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, डीसीपी राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
Delhi Police Special Cell
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्पेशल सीपी एच.एस. धालीवाल, डीसीपी स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, डीसीपी राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से भारत में आतंक फैला रहे खालिस्तान आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा ने दिल्ली पुलिस को खुली धमकी दी थी। उसने धमकी दी थी कि अगर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब में कदम रखा तो ठीक नहीं होगा। स्पेशल सेल के सभी अफसरों की फोटो उसके पास है। उसने ये धमकी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर 16 नवंबर को दी थी।
विज्ञापन
हालांकि लंडा की धमकी के बावजूद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पंजाब पहुंची और वहां से 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक पुराने केस में बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी को पुलिस ने रिमांड पर लिया था और अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा की धमकी के बाद इन सभी अफसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लखबीर सिंह उर्फ लंडा ने धमकी दी थी कि दिल्ली पुलिस के किसी भी अफसर ने अगर पंजाब में कदम रखा तो उसका अंजाम बुरा होगा।
इतना ही नहीं उसने गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या करवाने का दावा भी किया था। लखबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख कर दावा किया था कि उसने इटली में गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी का मर्डर करवा दिया है। हरप्रीत उर्फ हैप्पी इंडियन एजेंसी का वांटेड है।
विज्ञापन
Security of 12 officials of Delhi Police's Special Cell who were involved in solving the Sidhu Moose Wala murder case increased. Y category security has been approved for Special CP HGS Dhaliwal, DCP Special Cell Manishi Chandra, DCP Rajeev Ranjan: Delhi Police pic.twitter.com/B26G7kVICj
— ANI (@ANI) December 14, 2022विज्ञापन