फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SIB team simultaneously raided firecracker trading company and other places In Hapur

Hapur: पटाखा ट्रेडिंग कंपनी पर एसआईबी टीम ने की छापेमारी, 50 लाख की जीएसटी चोरी की आशंका, मालिक नदारद

Mon, 28 Oct 2024 10:26 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: श्याम जी. Updated Mon, 28 Oct 2024 10:26 PM IST
सार

हापुड़ में जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने पटाखा ट्रेडिंग कंपनी और अन्य जगहों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों की टीम ने कंपनी के दस्तावेज खंगाले हैं। करीब 50 लाख रुपये की जीएसटी चोरी की आशंका अधिकारियों ने जताई है।
 

विज्ञापन
SIB team simultaneously raided firecracker trading company and other places In Hapur
एसआईबी टीम की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद की जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने सोमवार को नगर के मेरठ रोड पर दीवान पब्लिक स्कूल के सामने गोल्डन ट्रेनिंग कंपनी (पटाखा ट्रेडिंग) और अन्य जगहों पर एक साथ छापा मारा। टीम की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों की टीम ने कंपनी के दस्तावेज खंगाले हैं। प्रथम दृष्टया करीब 50 लाख रुपये की जीएसटी चोरी की आशंका अधिकारियों ने जताई है। अधिकारियों के बुलाने पर भी कंपनी के स्वामी मौके पर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


एसआईबी टीम के डिप्टी कमिश्नर बीके दीपांकर व वंदना सिंह ने बताया कि 25 सदस्यीय अधिकारियों की टीम शाम करीब साढ़े पांच बजे नगर में पहुंची। टीम ने कंपनी के कार्यालय और संचालक के पास की गली में स्थित मकान को घेर लिया। जिस समय अधिकारियों की टीम ने छापा मारा उस समय कार्यालय खुला था और उसमें कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन कंपनी स्वामी मौजूद नहीं थे। इस पर टीम में शामिल अधिकारी ने स्वामी अतुल चौकड़ायत को फोन कर मौके पर आने को कहा, लेकिन रात करीब साढ़े नौ बजे तक भी संचालक मौके पर नहीं पहुंचे। हालांकि, टीम में शामिल अधिकारियों ने दस्तावेज खुलवाकर जरूर देखे हैं।
विज्ञापन


टीम की कार्रवाई हापुड़ के अलावा गाजियाबाद के भोजपुर स्थित क्षेत्र में भी चल रही है। बीके दीपांकर ने बताया कि कंपनी के संचालक जो रिटर्न दाखिल कर रहे हैं, उसमें गड़बड़ी की आशंका है। रिटर्न में कैश के फ्लो आदि में गड़बड़ी की जांच टीम करने आई थी, लेकिन स्वामी के न आने से आशंका और गहरा गई है। रात साढ़े नौ बजे समाचार लिखे जाने तक भी कंपनी के स्वामी मौके पर नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद टीम ने कार्यालय को सील करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से रखी जा रही थी नजर 
लंबे समय से कंपनी के बैंक खातों और ट्रांसपाेर्ट व अन्य कार्यों पर नजर रखी जा रही थी। रात तक अधिकारियों की जांच की कार्रवाई जारी रही। हालांकि, कुछ भी जब्त करने और सीज करने की जानकारी अधिकारियों ने अभी जारी नहीं की है। कार्रवाई में पूरी रात भी लग सकती है।


छापे की सूचना पर पहुंचे कई उद्यमी 
छापे की सूचना मिलते ही नगर से कई उद्यमी व व्यापारी कंपनी के कार्यालय पर पहुंच गए। जहां कुछ उद्यमियों ने अधिकारियों से दिवाली पर इस प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed