फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SI of UP Police shot himself in Delhi suspecting suicide in love affair

जानलेवा इश्क: यूपी पुलिस के SI ने दिल्ली में खुद को मारी गोली, जांच में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

Tue, 15 Nov 2022 02:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Nov 2022 02:12 AM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि शादीशुदा होने के बाद भी मनोज की किसी अन्य महिला से दोस्ती थी, उसको लेकर वह काफी तनाव में थे। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
SI of UP Police shot himself in Delhi suspecting suicide in love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सरिता विहार इलाके में रविवार देर रात यूपी पुलिस के एक एसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त मनोज विश्वकर्मा (34) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि शादीशुदा होने के बाद भी मनोज की किसी अन्य महिला से दोस्ती थी, उसको लेकर वह काफी तनाव में थे। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने उनकी सर्विस पिस्टल के अलावा उनका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यूपी पुलिस के अलावा उनके परिवार को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मनोज विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ गांव गादोपुर, प्रयागराज, यूपी में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी व एक बेटी है। मनोज यूपी पुलिस में वर्ष 2016 में एसआई भर्ती हुए थे। फिलहाल इनकी तैनाती आजमगढ़ के देवगांव में थी। अधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर को वह अपहरण के एक मामले की जांच के लिए आजमगढ़ से हरियाणा गए थे। जहां से वह रास्ते में दिल्ली के जसोला विहार स्थित अपने दोस्त के घर रुक गए। खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। इस बीच दोस्त ने करीब 12.45 बजे मनोज के कमरे से तेज धमाके की आवाज सुनी। कमरे में जाकर देखने पर पता चला कि मनोज ने खुद को गोली मारी हुई थी। उसने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन


बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आजमगढ़ में ड्यूटी के दौरान उनकी एक अन्य महिला से दोस्ती हो गई थी। इसको लेकर वह काफी तनाव में थे। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि असल में मनोज ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस उनके मोबाइल कॉल डिटेल से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed